Monday 21 August 2017

प्लास्टिक बैग के नुकसानदायक प्रभाव


प्लास्टिक बैग्स विक्रेताओं और उपभोक्ताओं दोनों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं क्योंकि ये सस्ती, मज़बूत और हल्की होती हैं। हालाँकि आधुनिक समय में इन्हें इतना सुविधाजनक माना जाता है कि इनके बिना रहना असंभव लगता है, परन्तु ये प्रदूषण, वन्यजीवन को खत्म करने और पृथ्वी के कीमती संसाधनों का उपयोग करने के लिए ज़िम्मेदार हैं।

प्रतिवर्ष पूरे विश्व में लगभग 500 खरब प्लास्टिक बैग का उपयोग किया जाता है। इस प्रकार प्रति मिनिट एक अरब से भी अधिक बैग का उपयोग किया जाता है तथा इनके कारण हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

पूरे विश्व में भारत में प्लास्टिक का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है। प्लास्टिक के प्रदूषण के कारण तथा हमारे प्लास्टिक बैग के अनावश्यक उपयोग करने के कारण हमारा ग्रह संक्रमित हो रहा है। प्लास्टिक बैग के कुछ नुकसानदायक प्रभाव इस प्रकार हैं:

1) प्लास्टिक बैग प्राकृतिक दृश्यों को ख़राब करते हैं: प्रतिवर्ष अधिक से अधिक प्लास्टिक बैग पर्यावरण को ख़राब कर रहे हैं। ये प्लास्टिक बैग पानी के स्त्रोतों, उद्यानों, समुद्र के किनारे और सड़कों पर मिल जाते हैं। 

2) प्लास्टिक बैग पशुओं को मार डालते हैं : लगभग 100,000 प्राणी जैसे डॉल्फिन्स, कछुए, व्हेल्स, पेंगुइन्स आदि की मृत्यु प्लास्टिक बैग के कारण हो जाती है। कई जानवर इन्हें खाने की चीज़ समझकर खा लेते हैं और इससे उनकी मृत्यु हो जाती है।

 3) प्लास्टिक बैग्स प्राकृतिक तरीके से विघटित नहीं होते (नॉन बायोडिग्रेडेबल) प्लास्टिक बैग्स का प्रयावरण पर सबसे अधिक दुष्प्रभाव यह होता है कि ये नॉन बायोडिग्रेडेबल हैं। प्लास्टिक बैग्स को विघटित होने में लगभग 1000 वर्ष का समय लगता है। 

4) प्लास्टिक बैग्स को बनाने के लिए पेट्रोलियम की आवश्यकता होती है: हम अपनी आवश्यकताओं जैसे कारखानों, परिवहन आदि के लिए तेज़ी से गैर नवीकरणीय संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं। यदि पेट्रोलियम की आपूर्ति बंद हो गई तो पूरा विश्व आधा हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment